Saturday, 12 October 2013

परम शक्तिशाली सिद्ध गोमती चक्र (दीपावली प्रयोग )

१॰ यदि इस  सिद्ध गोमती चक्र को लाल सिन्दूर की डिब्बी में घर में रखे, तो घर में सुख-शान्ति बनी रहती है ।
२॰ यदि घर में भूत-प्रेतों का उपद्रव हो, तो दो  सिद्ध गोमती चक्र लेकर घर के मुखिया के ऊपर से घुमाकर आग में डाल दे, तो घर से भूत-प्रेत का उपद्रव समाप्त हो जाता है ।

३॰ यदि घर में बिमारी हो या किसी का रोग शान्त नहीं हो रहा हो तो एक  सिद्ध गोमती चक्र लेकर उसे चाँदी में पिरोकर रोगी के पलंग के पाये पर बाँध दें, तो उसी दिन से रोगी का रोग समाप्त होने लगता है ।

४॰ व्यापार वृद्धि के लिए दो  सिद्ध गोमती चक्र लेकर उसे बाँधकर ऊपर चौखट पर लटका दें, और ग्राहक उसके नीचे से निकले, तो निश्चय ही व्यापार में वृद्धि होती है ।

५॰ प्रमोशन नहीं हो रहा हो, तो एक  सिद्ध गोमती चक्र लेकर शिव मन्दिर में शिवलिंग पर चढ़ा दें, और सच्चे मन से प्रार्थना करें । निश्चय ही प्रमोशन के रास्ते खुल जायेंगे ।
६॰ पति-पत्नी में मतभेद हो तो तीन  सिद्ध गोमती चक्र लेकर घर के दक्षिण में “हलूं बलजाद” कहकर फेंक दें, मतभेद समाप्त हो जायेगा ।
७॰ पुत्र प्राप्ति के लिए पाँच  सिद्ध गोमती चक्र लेकर किसी नदी या तालाब में “हिलि हिलि मिलि मिलि चिलि चिलि हुं ” पाँच बार बोलकर विसर्जित करें ।
८॰ यदि बार-बार गर्भ नष्ट हो रहा हो, तो दो  सिद्ध गोमती चक्र लाल कपड़े में बाँधकर कमर में बाँध दें ।
९॰ यदि शत्रु अधिक हो तथा परेशान कर रहे हो, तो तीन  सिद्ध गोमती चक्र लेकर उन पर शत्रु का नाम लिखकर जमीन में गाड़ दें ।
१०॰ कोर्ट-कचहरी में सफलता पाने के लिये, कचहरी जाते समय घर के बाहर  सिद्ध गोमती चक्र रखकर उस पर अपना दाहिना पैर रखकर जावें ।
११॰ भाग्योदय के लिए तीन  सिद्ध गोमती चक्र का चूर्ण बनाकर घर के बाहर छिड़क दें ।
१२॰ राज्य-सम्मान-प्राप्ति के लिये दो  सिद्ध गोमती चक्र किसी ब्राह्मण को दान में दें ।
१३॰ तांत्रिक प्रभाव की निवृत्ति के लिये बुधवार को चार  सिद्ध गोमती चक्र अपने सिर के ऊपर से उबार कर चारों दिशाओं में फेंक दें ।
१४॰ चाँदी में जड़वाकर बच्चे के गले में पहना देने से बच्चे को नजर नहीं लगती तथा बच्चा स्वस्थ बना रहता है ।
१५॰ दीपावली के दिन पाँच  सिद्ध गोमती चक्र पूजा-घर में स्थापित कर नित्य उनका पूजन करने से निरन्तर उन्नति होती रहती है ।
१६॰ रोग-शमन तथा स्वास्थ्य-प्राप्ति हेतु सात  सिद्ध गोमती चक्र अपने ऊपर से उतार कर किसी ब्राह्मण या फकीर को दें ।
१७॰ 11  सिद्ध गोमती चक्रों को लाल पोटली में बाँधकर तिजोरी में अथवा किसी सुरक्षित स्थान पर सख दें, तो व्यापार उन्नति करता जायेगा ।

(सिर्फ सिद्ध किये हुए गोमती चक्र ही प्रयोग में ले | बिना जाग्रत किये हुए गोमती चक्र अपना प्रभाव नहीं दिखाते | और दुस्परिनाम भी दे सकते है  | यदि आप को आवश्यकता है तो आप हमसे संपर्क कर सकते है | )

Your Vehicle & Colour - आपका वाहन और रंग

आपके वाहन का रंग और अंक यदि आपके मूलांक के अनुसार हो तो वह अघिक उपयुक्त रहेगा।
 वाहन के अंक [नंबर] तथा रंग के शुभत्व का निर्धारण अंक ज्योतिष के मूलांक के स्वामी तथा ज्योतिष शास्त्र में वर्णित उस मूलांक स्वामी के नैसर्गिक मित्र ग्रहों के स्वामित्व वाले अंकों के आधार पर किया जाना हितकर होता है। किसी व्यक्ति की जन्म तारीख ही उसका मूलांक होती है जैसे 19 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1+9= 10 अर्थात् एक होगा। वाहन अंक जानने के लिए वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबरों को जोड़कर इकाई में परिवर्तित करते हैं जैसे 5674 नंबर का अंक बनेगा- 5+6+7+4= 22= 2+2= 4। एक से नौ मूलांक तक के व्यक्तियों के लिए वाहन अंक तथा उसके रंग का शुभत्व इस प्रकार जानें-

 मूलांक-1: जिनका जन्म किसी भी मास की 1, 10, 19 अथवा 28 तारीख को हुआ हो, तो उनका मूलांक एक होगा। इनके लिए 1, 2, 3 व 9 अंक वाले वाहन शुभ रहेंगे इनके लिए सुनहला, सफेद, पीला, ताम्रवर्ण, हल्का भूरा तथा क्रीमिश रंग शुभ रहेंगे। काला तथा नीला रंग शुभ नहीं।
 मूलांक- 2: जिनका जन्म किसी भी मास की 2, 11, 20, 29 तारीख को हुआ हो उनके लिए 1, 2 तथा 5 अंक वाले वाहन शुभ रहेंगे। इन्हें सफेद, क्रीम, अंगूरी तथा हल्का हरा रंग शुभकारक है।
 मूलांक- 3: जिनका जन्म किसी भी मास की 3, 12, 21 व 30 तारीख हो हुआ है। उनके लिए 1, 2, 3 व 9 अंक वाले वाहन शुभ होते हैं। इनके लिए पीला, हल्का गुलाबी, क्रीमिश, सफेद रंग शुभ है।
 मूलांक- 4: किसी भी माह की 4, 13, 22 तथा 31 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 4 होता होता है। इनके लिए 4, 5, 6, 7 व 8 अंक वाले वाहन शुभ श्रेयस्कर रहेंगे इनके लिए धूप-छांव, हरा, सफेद, खाकी, भूरा, नीला तथा काला रंग श्रेष्ठ रहेगा।
 मूलांक- 5: जिनका जन्म 5, 14 तथा 23 तारीख को हुआ है । इनके लिए अंक 1, 5 तथा 6 वाले वाहन शुभ हैं। हरा, सूआ पंखी, मूंगिया, ताम्रवर्ण, क्रीमिश तथा चमकीले रंग वाले वाहन शुभ रहेंगे।
 मूलांक- 6: जिनका जन्म किसी मास की 6, 15, 24 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 6 होगा । इनके लिए 5, 6 व 8 अंक वाले वाहन शुभ श्रेयस्कर रहेंगे। इनके लिए हल्का नीला, आसमानी, हल्का खाकी, भूरा तथा हल्का गुलाबी रंग श्रेष्ठ रहेगा।
 मूलांक- 7: जिनका जन्म 7, 16, 25 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक स्वामी केतु है। इन्हें 4, 5, 6, 7 तथा 8 जोड़ वाले अंक के वाहन शुभ रहेंगे। इनके लिए शुभ रंग धूप-छांव, हरा, सफेद, नीला तथा काला है।
 मूलांक- 8: दिनांक 8, 17 तथा 26 को जन्मे व्यक्तियों के लिए 5, 6 तथा 8 अंक वाले वाहन शुभ श्रेयस्कर रहेंगे। इन्हें गहरे रंग नीले, काले तथा हरे, काकरोजी, स्लेटी आदि शुभ रंग श्रेयस्कर हैं।
 मूलांक- 9: किसी भी माह की तारीख 9, 18, 27 को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक स्वामी मंगल होगा। इन्हें 1, 2 व 3 अंक वाले वाहन शुभ हैं। इनके लिए शुभ रंग गुलाबी, गहरा लाल, मैरून नारंगी, पीले या इनसे संबंधित दो रंगों से मिलाकर बने रंग शुभ रहेंगे।
 जिन व्यक्तियों के पास पहले से जिस किसी भी अंक या रंग का वाहन है तथा वे उनके लिए शुभ श्रेयस्कर है तो उन्हें उसी को शुभ अंक और रंग मानना चाहिए। उपयुक्त अंक और रंग पर वह विचार नहीं करें।
 मेष राशि- मेष राशि की महिलाएं लालिमायुक्त, सफेद, क्रीमी तथा मेहरून रंग की नेल पॉलिश प्रयोग में लाएं।
 वृष राशि- लाल, सफेद, गेहूंआ या गुलाबी रंग या इनसे मिश्रित रंगों की नेल पॉलिश लगाएं।
 मिथुन- आपके लिए हरी, फिरोजी, सुनहरा सफेद या सफेद रंग की नेल पॉलिश उपयुक्त रहेगी।
 कर्क- श्वेत व लाल या इनसे मिश्रित रंग अथवा लालिमायुक्त सफेद रंग की नेल पॉलिश का प्रयोग उपयोगी रहेगा।
 सिंह- गुलाबी, सफेद, गेरूआ, फिरोजी तथा लालिमायुक्त सफेद रंग उपयुक्त है।
 कन्या- आप हरे, फिरोजी व सफेद रंग की नेल पॉलिश लगाएं।
 तुला- जामुनी, सफेद, गुलाबी, नीली, ऑफ व्हाइट एवं आसमानी रंग की नेल पॉलिश अनुकूल रहेगी।
 वृश्चिक- सुनहरी सफेद, मेहरून, गेरूआ, लाल, चमकीली गुलाबी या इन रंगों से मिश्रित रंग की नेल पॉलिश लगाएं।
 धनु- पीला, सुनहरा, चमकदार सफेद, गुलाबी या लालिमायुक्त पीले रंग की पॉलिश लगाएं।
 मकर- सफेद, चमकीला सफेद, हल्का सुनहरी, मोरपंखी, बैंगनी तथा आसमानी रंग की नेल पॉलिश उपयुक्त है।
 कुंभ- जामुनी, नीला, बैंगनी, आसमानी तथा चमकीला सफेद रंग उत्तम रहेगा।
 मीन- पीला, सुनहरा, सफेद, बसंती रंगों का प्रयोग करें। सदा अनुकूल प्रभाव देंगे।
 ऊपर बताए गए रंग राशि स्वामी तथा उनके मित्र ग्रहों के रंगों के अनुकूल हैं।

छोटी बड़ी वाहन दुर्घटनाओं को टालने के प्रभावशाली उपाय

१. यह एक ऎसा सरल उपाय है जिसकेप्रयोग आप सुनिश्चित लाभ की अपेक्षा कर सकते हैं। इस प्रयोग के अन्तर्गत गुरूपुष्य नक्षत्र में शुभ मुहूर्त में निकाली गई अपामार्ग नामक पौधे की जड ले लें। इस पौधे को लटजीरा,आंधाझाडा इत्यादि नामों से भी पुकारा जाता है। इस जड को एक फिटकरी के टुकडे एवं एक कोयले के टुकडे के साथ एक काले वस्त्र में बांधकर उससे वाहन के चारों ओर दाहिने घूमते हुये 7 चक्कर लगायें। यह एक प्रकार का उसारा करने के समान है। इसके पश्चात इस पोटली को वाहन मे कहीं रख दें। ऎसा करने से वाहन दुरात्माओं से रक्षित रहता है तथा उसकी दुर्घटनाओं से भी रक्षा होती है।

सिद्ध करें काली हल्दी, अपार दौलत मिलेगी

तंत्र शास्त्र में काली हल्दी का उपयोग अनेक क्रियाओं में किया जाता है लेकिन इसके पहले इसे सिद्ध करना पड़ता है। इसकी विधि इस प्रकार है-

- धन प्राप्ति के लिए काली हल्दी यानी हरिद्रा तंत्र की साधना शुक्ल या कृष्ण पक्ष की किसी भी अष्टमी से शुरु की जा सकती है। इसके लिए पूजा सूर्योदय के समय ही की जाती है।

- सुबह सूर्यादय से पहले उठकर स्नान कर पवित्र हो जाएं।

- स्वच्छ वस्त्र पहनकर सूर्योदय होते ही आसन पर बैठें। पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठें। ऐसा स्थान चुनें, जहां से सूर्यदर्शन में बाधा न आती हो।

- इसके बाद काली हल्दी की गाँठ का पूजन धूप-दीप से पूजा करें। उदय काल के समय सूर्यदेव को प्रणाम करें। आपके समक्ष रखी काली हल्दी की गाँठ को नमन कर भगवान सूर्यदेव के मंत्र 'ओम ह्रीं सूर्याय नम:' का 108 बार माला से जप करें।

- यह प्रयोग नियमित करें ।



- पूजा के साथ-साथ अष्टमी तिथि को यथासंभव उपवास रखें व ब्राह्मणों को भोजन कराएं।

- हरिद्रा तंत्र की नियम-संयम से साधना व्रती को मनोवांछित और अनपेक्षित धन लाभ होता है। रुका धन प्राप्त हो जाता है। परिवार में सुख-समृद्धि आती है। इस तरह एक हरिद्रा यानि हल्दी घर की दरिद्रता को दूर कर देती है।

Monday, 30 September 2013

जड़ी बूटी के चमत्कारिक प्रयोग

जड़ी-बूटी के सम्मोहन कारक प्रयोग डॉ साहब की कलम से
 तंत्र-विद्या में ऐसे कितने ही प्रयोगों का वर्णन है जो प्रबल सम्मोहन शक्ति से संपन्न माने जाते हैं। ध्यान रहे कि दुर्भावना अथवा मात्र कौतूहल के लिए कोई साधना नहीं की जानी चाहिये। तंत्र-मंत्र के प्रयोगों में निजहित की अपेक्षा लोकहित को वरीयता देना श्रेयस्कर होता है। सम्मोहन के प्रभाव: सम्मोहन के प्रभाव में मरीज को क्याहोता है? सबसे पहले उसका सचेतन मन काम करने से हट जाता है और उसके अचेतन मन की दुनिया साकार हो उठती है। डॉक्टर  के पूछने पर मरीज अपने अचेतन मन में छिपी बातों को बताने लगता है। इस प्रकार डाॅक्टर मरीज की बीमारी के उन मनोवैज्ञानिक कारणों को जान पाता है जो उसके अचेतन मन में छिपे हुए होते हैं। मनोवैज्ञानिक  डॉक्टर बीमारियों के इलाज में सम्मोहन का प्रयोग करते हैं। आपरेशन से पहले मरीज के भयभीत होने पर सम्मोहन द्वारा उसके मन को शांति दी जाती है। प्रसूति के समय होने वाली पीड़ा को भी सम्मोहन द्वारा कम किया जा सकता है। बिना किसी शारीरिक नुक्स के हकलाना, लगातार हिचकी आना, उल्टी होना, घबराहट के कारण भूख न लगना आदि ऐसी बीमारियां हैं, जिन्हें दूर करने में सम्मोहन ने बहुत सहायता की है। मानसिक तनाव कम करने में भी यह सहायक सिद्ध हुआ है। अतः डाॅक्टर जितने अरसे के लिए चाहे, मरीज में सम्मोहन पैदा कर सकता है फिर जगाने का सुझाव देकर निद्रा तोड़ भी सकता है। एक या दो घंटे के बाद सम्मोहन का असर जाता रहता है और मरीज खुद ही जाग जाता है। मानवीय विद्युत का यही प्रवाह या प्रभाव परस्पर के आकर्षण में अपना सहयोग देता है। उभरती हुई अवस्था में यही प्रवाह व प्रभाव शरीर के आकर्षण की भूमिका बनकर सामने आता है। उस समय उसका सदुपयोग होने से मनुष्य में ओजस्विता, तेजस्विता, वर्चस्वता आदि गुणों का समुचित विकास होने लगता है। यदि वह विकास नियमित रूप से बढ़ता रहे तो मनुष्य अनेक महत्वपूर्ण कार्य कर सकता है। परंतु उस विकास की अनियमितता उसके गुणों में वृद्धि या हानि का कारण भी बन सकती है। यदि वृद्धि होती है तो कोई न कोई असामान्यता परिलक्षित होने लगती है। भीम, अर्जुन, भीष्म, हनुमान, मां काली आदि के महाबली होने का रहस्य विद्युत ऊर्जा की वृद्धि समझनी चाहिये। इसके विपरीत इस ऊर्जा अथवा प्रवाह की हानि मनुष्य को निर्बल और हीन बनाने का कारण बनती है। इस कारण ही मनुष्य अपने अंदर हीन भावना अनुभव करने लगता है जिससे साहस और उत्साह में कमी हो जाती है। इस प्रकार विद्युत शक्ति की न्यूनाधिकता मनुष्य को हीन और श्रेष्ठ बनाने में कारण होती है। शरीर के अंग-प्रत्यंग में विद्युत ऊर्जा की उत्पत्ति में सहायक अनेक उपकरणों के साथ ही रासायनिक पदार्थों की भी कमी नहीं है। रक्त संचार की वह क्रिया इन सभी को संचरणशील रखती है और बिजली उत्पादन का कार्य भी अनवरत चलता रहता है। तांत्रिक प्रयोग सम्मोहन का तांत्रिक प्रयोग हर किसी को करने की अनुमति नहीं है। सम्मोहन के प्रयोग कोई चमत्कार नहीं है। कोई भी व्यक्ति इसे सीख- समझ सकता है परंतु उसी को सीखने की अनुमति मिलनी चाहिए जो द्विज-देव-गुरु भक्त हो और जन कल्याण कार्य करने की भावनाओं से युक्त हो।  सम्मोहन गुटिका: तुलसी की पत्तियां छाया में सुखाकर उन्हें भांग के बीज और असगंध मिलाकर गाय के दूध में पीस लें। भली-भांति पिस जाने पर मिट्टी की गोलियां बना लें। गोली बहुत छोटी-एक -एक रत्ती की होनी चाहिये। गोलियों पर उपरोक्त मंत्र की एकमाला फेरकर उन्हें सिद्ध कर लें और सेवन करें। नियमित रूप से प्रातःकाल एक गोली खाई जा सकती है। इस गोली के प्रयोग से सम्मोहन का प्रभाव उत्पन्न होता है। सम्मोहन कारक टीका सिंदूर, सफेद दूब, नागरबेल का पत्ता मिलाकर पीसें। इस लेप को मंत्र द्वारा शुद्ध करके टीके की भांति लगाने से सम्मोहन प्रभाव उत्पन्न होता है। हरताल और असगंध को केले के रस में पीस कर लेप बनाएं और मंत्र द्वारा शुद्ध कर लें। इस लेप का तिलक लगाने से सम्मोहन का चमत्कार प्रत्यक्ष अनुभव होता है। घी, कुआ व मेढासिंगी और जलभांगरा पीसकर मंत्र द्वारा सिद्ध कर लें। यह सम्मोहन के लिए श्रेष्ठ तिलक है। मदार की जड़ सिंदूर और केले का रस एक साथ पीसकर लेप बनाया जाये, उपरोक्त मंत्र द्वारा प्रभावित करने के बाद इसका प्रयोग सम्मोहन का अद्भुत चमत्कार दिखाता है। सम्मोहन शक्ति का अंजन - मक्खन, अजारस, श्वेतार्क मूल एक साथ पीस लें तथा मंत्र द्वारा शुद्ध-सिद्ध कर लें। यह मंत्र सिद्ध लेप अंजन की भांति आंखों में लगाने से सम्मोहक दृष्टि उत्पन्न करता है। सम्मोहन शक्ति के अन्य प्रयोग: लाल अपामार्ग की टहनी से 6 मास तक दातून करने पर वाणी में सम्मोहन और वचन सिद्धि का प्रभाव उत्पन्न होता है। इसी पौधे की जड़ ले आयें, उसकी भस्म बनाकर दूध के साथ पीने से संतानोत्पत्ति की स्थिति बनती है। स्त्री पुरुष दोनों को पीना चाहिये। इसके बीजों का चावल निकाले। उन चावलों की खीर खाने से भूख मर जाती है। सफेद लटजीरे की जड़ किसी शुभ-मुहूर्त में लाकर पास रखें। यह कल्याणकारी होती है। इसकी जड़ किसी शुभ-मुहूर्त में लाकर पीसें और तिलक करें इस तिलक में वशीकरण की शक्ति होती है। बहेड़ा और अपामार्ग (श्वेत) की जड़ंे लेकर शत्रु के घर में डालने से उसका परिवार उच्चाटन ग्रस्त हो जाता है। विच्छू के डंक मारने पर इसकी पत्ती पीसकर लगा दें विष उत्तर जायेगा। इसकी लकड़ी भी बिच्छू का विष दूर कर देती है। इसकी जड़ का लेप शस्त्र प्रहार से रक्षा करता है। सोंठ की माला पहनने से ज्वर उतर जाता है। श्वेत कनेर की जड़ को दायें हाथ में बांधने से ज्वर शांत हो जाता है। सफेद मदार की जड़ धारण करने से नजर और प्रेत बाधा दूर हो जाती है। सहदेवी पौधे की जड़ के सात टुकड़े करके कमर में बांधने से अतिसार रोग मिट जाता है। सफेद धुंधची की जड़ घिसकर सूंघने और उसे कान पर बांधने से आधा शीशी का दर्द मिट जाता है। सेहुंड की जड़ दांतों तले दबाने से दंतकीट नष्ट हो जाते हैं। लोबान की जड़ गले में बांधने से खांसी दूर हो जाती है। सफेद धुंधुची की जड़ सिर के नीचे रखने से अनिद्रा रोग मिट जाता है। तिल्ली का रोग दूर करने के लिए गले में प्याज की माला पहनना लाभदायक है। कमल के बीज और चावल बकरी के दूध में पीसकर खीर बनायें। यह खीर खाने वालों को चार दिन तक भूख नहीं लगती। सत्यानाशी की जड़ पान में खिलाने से बिच्छू का जहर उतर जाता है। शिरीष वृक्ष के फूलों की माला पहनकर भोजन करने से खुराक बढ़ जाती है

Saturday, 28 September 2013

कुछ उपयोगी टोटके


छोटे-छोटे उपाय हर घर में लोग जानते हैं, पर उनकी विधिवत् जानकारी के अभाव में वे उनके लाभ से वंचित रह जाते हैं। यहाँ  उपयोगी टोटकों की विधिवत् जानकारी दी जा रही है। घर में सदा अन्न का भंडार बना रहे आश्लेषा नक्षत्र में बरगद वृक्ष का एक पत्ता तोड़ कर लायें। उस पत्ते को गंगाजल से छींटा मारकर धूप देकर प्रार्थना करें कि हे अन्नपूर्णा देवी मेरे घर में सदा अन्न का भंडार भरा रहे कभी इसकी कमी न हो। उस पत्ते को चावल या गेहूं के अंदर दबा कर रख देने से कभी कमी नहीं होगी। इसका प्रयोग बहुत आसान है और इसका प्रभाव रामबाण की तरह है। - शुक्ल पक्ष में जिस दिन पुष्य नक्षत्र हो तब श्वेत गुंजा की जड़ को लाकर उसे धूप दीप से पूजा कर घर में रखने से घर में चोरी होने का भय नहीं रहता है। - सुदर्शन की जड़ हो या अपामार्ग की जड़ हो अथवा घुंघची जड़ हो इनको किसी ताबीज में रख कर दाहिनी भुजा में बांध लेने से हथियार व शस्त्र से शरीर की रक्षा हो जाती है। उक्त मंत्र से 21 बार जाप करके बांधें (ऊँ दुर्गे दुर्गे रक्षिणी स्वाहा)। फसल की सुरक्षा के लिए सफेद सरसों तथा बालू को एक साथ मिलाकर खेत के चारों ओर जल देने से खेत में चूहों से, कीड़ों से एवं टिड्डी आदि से फसल की रक्षा होती है। टोने-टोटके को बेअसर करने के लिए - पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में बहेड़े का पत्ता लाकर घर में रख देने से शत्रु द्वारा घातक टोटके बेअसर हो जाते हैं। तंत्र मंत्र सभी से रक्षा होती रहती है। यह बहुत ही उपयोगी पत्ता है। नींद में भय दूर करने के उपाय - मघा नक्षत्र में पीपल की जड़ को लाकर उसे शुद्ध जल से धोकर धूप देकर अपने तकिया में रखने से कभी सोने में भय नहीं लगता न खराब स्वप्न आते हैं। संतान प्राप्ति हेतु - जो स्त्री निःसंतान है जिसको बांझ भी बोलते हैं उसे पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में आम की जड़ को गाय के दूध में घिसकर पिलाने से उसे संतान हो जाती है। इस नक्षत्र में यह प्रयोग करती रहें। इसी प्रकार उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में नीम की जड़ को लाकर स्त्री अपने पास में किसी लाल कपड़े में बांध कर शरीर पर धारण करे तो जो दोष होता है वह शांत हो जाता है। तब संतान हो जाती है। भूत-प्रेत दोष को समाप्त करने के लिए - हस्त नक्षत्र में चंपा की जड़ को कच्चे दूध व गंगा जल से पवित्र करके गले में ताबीज में भरकर धारण करें तो यह दोष समाप्त हो जाता है। गोरापन व सुंदरता हेतु - स्वाति नक्षत्र मं मोगरा की जड़ लेकर भैंस के दूध में घिसकर पीने से रंग में परिवर्तन व मुख सुंदर होता है। शत्रुता समाप्त करने हेतु - अनुराधा नक्षत्र में चमेली की जड़ को लाकर गले में ताबीज में भरकर पहनने से शत्रु मित्र बन जाता है।

बृहस्पति की महिमा


बृहस्पति, ऋषि अंगीरा के पुत्र तथा देवताओं के पुरोहित थे। सभी प्रकार की कठिनाइयों के रहते हुए भी वे देवताओं के लिए सभी धार्मिक व पवित्र कर्मकांड, यज्ञादि कुशलतापूर्वक करने में सक्षम थे। दैत्य, देवताओं को कष्ट देना चाहते थे। उनके यज्ञादि में बाधा डालकर उन्हें निराधार करना चाहते थे, इन परिस्थितियों में बृहस्पति अपने शक्तिशाली मंत्रों के द्वारा दैत्यों से देवताओं की रक्षा करते थे। दैत्य उनके भय से देवताओं के निकट आने का प्रयास नहीं कर पाते थे। बृहस्पति ने असाध्य आराधना द्वारा भगवान शंकर को प्रसन्न किया। भगवान शंकर ने प्रसन्न हो उन्हें देवगुरु का पद तथा ग्रह का स्थान प्रदान किया। बृहस्पति के जन्म की कथा बहुत ही सरल और स्पष्ट है। इसमें कुछ भी नाटकीय और उत्तेजक नहीं है जो बृहस्पति की उपलब्धियों को रेखांकित करे। बृहस्पति एक ऐसा व्यक्तित्व है जो अपनी पूर्ण क्षमता से ध्यान, निरीक्षण द्वारा संसार को समझना चाहते हैं, वह इसके लिए किसी दूसरे पर निर्भर न रहकर अपने स्वयं के अनुभव से ही यह सब जानने को आतुर रहते हैं। वह अथक प्रयास द्वारा सभी स्रोतों से ज्ञान प्राप्त करने को प्रयासरत हैं। यदि उस ज्ञान का वास्तव में कोई महत्व है तो वह कहीं भी और किसी से भी ज्ञान प्राप्ति में नहीं हिचकते। बृहस्पति का तो समस्त व्यक्तित्व ही विभिन्न मार्ग से ज्ञान प्राप्त करने तथा सभी ऋषियों को पूर्णता के साथ पूरी गहराई तक समझने पर ही निर्भर है। यह एक बहुत ही लंबा और जटिल मार्ग है तथा इसमें बहुत बार गहरे अंधकार से होकर गुजरना पड़ता है, जहां दूर-दूर तक भविष्य में भी कोई प्रकाश की किरण दृष्टिगोचर नहीं होती। विकास का क्रम मुख्यतः दो सिद्धांतों पर निर्भर करता है। यदि किसी को हर प्रकार की कठिनाई के रहते हुए भी पहाड़ की चोटी पर चढ़ाई करनी है अथवा धारा के विपरीत जाकर नदी के उद्गम तक के मार्ग को खोजना है और वह अपनी पूर्ण क्षमता और साहस के साथ उस कार्य में लग जाता है जिससे मार्ग में पड़ने वाली प्रत्येक कठिनाई उसके व्यक्तित्व को नये आयाम प्रदान करती है तथा लक्ष्य की प्राप्ति उसके व्यक्तित्व में लक्ष्यसिद्धि का आयाम जोड़कर महत्वपूर्ण बना देती है। संस्कृत में बृहस्पति को गुरु भी कहते हैं। ज्ञान का स्रोत भी असीम है तथा उसकी सीमा निर्धारित नहीं की जा सकती। किंतु फिर भी कुछ सरलता के लिए इसे हम दो दिशाओं में विभाजित करते हैं। एक है सांसारिक ज्ञान जिससे न्याय के लिए एक विशेष प्रकार की मानसिक तैयारी की आवश्यकता रहती है तथा दूसरा है आध्यात्मिक अथवा आत्मज्ञान जो अन्य अनुभूति के मार्ग पर चलकर ही पाया जा सकता है। सांसारिक ज्ञान की प्राप्ति के लिए बृहस्पति ने सभी प्रकार के शास्त्रों और विद्याओं का गहन अध्ययन किया तथा आत्मज्ञान की प्राप्ति के लिए अपने भीतर की ज्ञान यात्रा कर परम सत्य का ज्ञान अर्जित किया। शिष्य तो सदा ही अपनी सभी जिज्ञासाओं के लिए गुरु की ओर देखते हैं तथा उसमें अपनी सभी जिज्ञासाओं और समस्याओं का उत्तर व मार्गदर्शन चाहते हैं, फिर देवताओं के गुरु हैं जो स्वयं ही ज्ञान के पुंज हैं। ज्ञानी जनों की जिज्ञासाओं को सहज ही शांत नहीं किया जा सकता, वह तो सदा ही उचित मार्गदर्शन की खोज में रहते हैं, अतः बृहस्पति का कार्य सरल नहीं है। उन्हें सर्वोच्च गुरु होने के लिए ज्ञान के क्षेत्र में सदा अग्रसर रहना पड़ता है तथा सभी प्रकार के ज्ञान के संग्रह में सदा संलग्न रहना होता है। जन्मकंुडली के विभिन्न भावों में बृहस्पति का प्रभावः प्रथम भाव यदि प्रथम भाव में बृहस्पति हो तो जातक को दीर्घायु प्रदान करता है। वह धनी, न्यायप्रिय, शांत, शांतिप्रिय तथा शासन द्वारा सुविधा पाने वाला होता है। यदि बृहस्पति बाधित अथवा नीच राशि में हो तो जातक शारीरिक रोग वाला तथा अधिक भोजन करने की आदत के कारण मोटा होना, जुए का शौकीन तथा कामुक आनंद में रुचि रखने वाला होता है। वहीं उच्च का बृहस्पति व्यक्ति को विद्व ान, परिवार में उन्नति करने वाला, लोभ रहित, उदारमना, धार्मिक तथा समाज में सम्मानपूर्वक स्थान पाने वाला होता है। आत्मविश्वासी, धैर्यवान तथा जीवन के आठवें वर्ष में सम्मान अथवा प्रोत्साहन पाने वाला होता है। द्वितीय भाव द्वितीय भाव का बृहस्पति व्यक्ति को संपत्तिवान, स्वादिष्ट व्यंजनों का प्रेमी, कुशल वक्ता, अधिकार में आनंद लेने वाला तथा सौभाग्यशाली बनाता है। प्रसन्नचित्त, पारिवारिक सुखों का भागी, जीवन के अधिकारिक पद पाने वाला तथा निजी प्रयास द्वारा अच्छा धन कमाने वाला होता है। परंतु यदि बृहस्पति बाधित हो तो ऋणी तथा जीवन साथी से सुख न पाने वाला होता है। आयु का 27वां वर्ष जीवन में विशेष महत्व रखता है। तृतीय भाव बृहस्पति के तृतीय भाव में होने पर व्यक्ति साहसी, जीवन साथी के प्रभाव में, पड़ोस से मधुर संबंध तथा अनेक मित्रों वाला होता है। अध् िाक परिश्रम के बिना भी जीवन में सौभाग्य का भागी होता है। शास्त्रों में रुचि रखने वाला तथा विभिन्न तीर्थयात्राओं पर जाने वाला होता है। बाधित बृहस्पति भाई-बहनों से सुख में कमी तथा जीवन में विभिन्न बाधाओं का कारक होता है। आयु के 20वें वर्ष का जीवन में विशेष महत्व होता है। चतुर्थ भाव यदि बृहस्पति जातक की कुण्डली में चतुर्थ भाव में हो तो वह प्रख्यात, भाग्यवान, सम्मानित, शांतिप्रिय तथा युद्ध और विवाद में विजयी होता है। वृद्धावस्था वैभवपूर्ण, बहुत संपदा बनाने वाला परदेश में भाग्योदय तथा अतिधार्मिक होता है किंतु बृहस्पति के बाधित होने पर मातृ पक्ष द्वारा समस्याओं का भागी तथा मानसिक शांति से दूर रहता है। यदि बृहस्पति उच्च का हो तो बहुत धन संपत्ति वाला तथा पिता से अधिक प्रसिद्ध होता है। आयु का 22वां वर्ष जीवन में परिवर्तनकारी होता है। पंचम भाव पंचम भाव में बृहस्पति जातक को आज्ञाकारी संतान, बुद्धिमत्ता, सौभाग्य तथा वैभवपूर्ण जीवन प्रदान करता है। बाधित बृहस्पति संतान के विषय में चिंता, रहस्यवाद में रुचि, सट्टेबाज तथा जीवन में अपने भाग को न पाने वाला बनाता है। वहीं नीच का बृहस्पति व्यक्ति को नास्तिक भी बना सकता है। उसकी माता की आयु को पांचवें व सातवें वर्ष में कष्ट का भागी बनाता है। षष्टम् भाव षष्टम् भाव में बृहस्पति जातक को विरोधियों पर विजयी, कामुक, आलसी तथा मोटापे की ओर अग्रसर बनाता है। वह अपरिचित नगरों और देशों में घूमता है। सामान्यतः अच्छा स्वास्थ्य का लाभ उठाने वाला तथा निजी प्रयास से धनार्जन करने वाला होता है किंतु भाग्य नौकरी में ही चमकता है। जीवन में वाहन सुख, लाटरी व सट्टे में रुचि रखता है। माता से पूर्ण सुख का लाभ नहीं मिलता। शिक्षा में बाधा तथा जीवन साथी के कारण अपनों से दूर रहता है। आयु के 40वें वर्ष में विरोधियों का सामना तथा धन की हानि की संभावना रहती है। सप्तम भाव सप्तम् भाव में बृहस्पति जातक को बुद्धिमान और समझदार जीवन साथी प्रदान करता है। पिता व गुरु से नहीं बन पाती। वह अच्छे स्वभाव का तथा ज्ञानी जनों से नित संबंध रखने वाला होता है। सुंदर स्थान में रहने वाला, अपने बड़ों के हित में लगने वाला तथा विवाह के बाद भाग्योदय होता है। न्यायिक सेवा में वह बहुत ख्याति प्राप्त करता है। पिता से सदा बेहतर करता है। शासन से समर्थन प्राप्त करता है। जीवन में सुंदर वस्तु तथा तीर्थयात्रा में रुचि लेने वाला होता है। सामान्यतः उच्च का बृहस्पति, जल्दी विवाह तथा उसके बाद भाग्योदय का कारक होता है। अष्टम भाव अष्टम् भाव में बृहस्पति गुप्त विद्याओं के ज्ञान तथा ध्यान उपासना के लिए उत्तम होता है। जातक अपच का रोगी तथा विभिन्न व्याधियों से पीड़ित हो सकता है। आर्थिक स्थिति से असंतोष, विनम्र, आलसी, दुखी तथा संयमी और उदासीन लोगों की संगत करने वाला होता है। यदि बृहस्पति उच्च का हो तो पैतृक धन तथा अप्रत्याशित रूप से लाभ होने को नकारा नहीं जा सकता। किंत नीच का बृहस्पति कमजोर स्वास्थ्य प्रदान करता है। जीवन के 21वें वर्ष में वह शारीरिक कष्ट से पीड़ित हो सकता है। नवम भाव नवम् भाव जातक को धार्मिक, विश्वासपात्र तथा ज्ञानी जनों द्वारा सम्मानित करवाता है। वह बुद्धि मान, राष्ट्रवादी, गणित व अध्यात्म में रुचि रखने वाला, तीर्थ भ्रमण का प्रेमी तथा विदेश में वास करने वाला हो सकता है। बृहस्पति के कमजोर होने पर भी बुरे कामों से दूर रहने वाला। जीवन के 16वें से 23वें वर्ष के बीच भाग्योदय होता है। वह धार्मिक, ज्योतिष में रुचि रखने वाला, विश्वसनीय, अपने धर्म के प्रति निष्ठावान, कुशल वक्ता तथा वाद-विवाद में सदा विजयी होने वाला होता है। दशम भाव दशम् भाव में बृहस्पति जातक को ज्ञानवान, उदार हृदय, धार्मिक, विद्रोही को जीतने वाला तथा जीवन के लक्ष्य पर ध्यान रखने वाला बनाता है। वह प्रसिद्ध, भाग्यवान, सम्मानित तथा समाज में उच्च स्थान का भागी होता है तथा शासन अथवा धार्मिक संस्थान द्वारा सम्मानित किया जाता है। न्याय के क्षेत्र से जुड़े होने पर प्रसिद्ध न्यायविद् होता है किंतु सदा यात्रा करने वाला तथा पुत्र के कारण दुख का भागी होता है। आयु के 10वें अथवा 29वें वर्ष में भाग्य की विशेष कृपा उसे प्राप्त होती है। एकादश भाव एकादश भाव में बृहस्पति अन्य ग्रहों को जातक के हित में कार्य करने का कारक होता है। वह गुणवान मित्रों और विद्वानों की संगति करने वाला होता है। सभी से आदर पाने वाला, उदार, कलाओं में रुचि रखने वाला, ऐशोआराम का शौकीन तथा सरकार द्वारा सम्मानित किया जाता है। संतान के जन्म के बाद भाग्योदय होता है। अति बुद्धिमान तथा जीवन में बहुत कमाने वाला होता है। वह धार्मिक होता है तथा जीवन का 24वां वर्ष उसके लिए विशेष भाग्यशाली होता है। द्वादश भाव द्वादश भाव में बृहस्पति व्यक्ति को भ्रमित, कम अक्ल, भ्रमणशील, नास्तिक व क्रूर हृदय बना देता है। वह धार्मिक रीतियों पर अपव्यय करता है तथा धन संग्रह नहीं कर पाता। वह महत्वाकांक्षी, प्रदर्शन प्रेमी होता है तथा निकट संबंधियों से उसकी नहीं बन पाती। विवाह भी तनाव और उलझनों का कारण होता है किंतु आयु के 30वें वर्ष में मित्रों की सहायता से भाग्योदय होता है। उच्च का बृहस्पति जातक को आत्मज्ञान के मार्ग पर सहायक होता है।